सत्यचा सक्षमीकरण
MH-20-0053188

सत्यचा सक्षमीकरण रजी.MH-20-0053188

15 नवंबर 2026 को चेंबर के दीपावली मिलन में विदर्भ के विभिन्न व्यापारियों का सत्कार

चेंबर के दीपावली मिलन में मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र जी फडणवीस व मा. श्री नितीन जी गडकरी व्यापारियों का करेंगे मार्गदर्शन

सक्षम भारत वार्ता
नागपुर ता.१३ : विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स का ‘दीपावली स्नेह मिलन व सत्कार समारोह’ आगामी रविवार 15 नवंबर 2026 शाम 6.30 बजे से होटल रेडिसन ब्लु, वर्धा रोड, नागपुर में आयोजित किया गया है। चेंबर के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व हमारे लाडले नेता श्री देवेन्द्र जी फडणवीस, नागपुर के सासंद व केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितीन जी गड़करी व नागपुर के पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर जी बावनकुले उपस्थित होकर छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारियों को विशेष मार्गदर्शन करेंगे।

इस शुभ अवसर पर व्यापार जगत में अतुलनीय योगदान एवं उत्कृष्ट समाज सेवाएं प्रदान करने हेतु चेंबर द्वारा मुख्य अतिथी मा. देवेन्द्र जी फडणवीस व मा. श्री नितीन जी गड़करी के हस्ते विदर्भ के सम्मानीय व्यापारी एवं उद्योगपति – श्री श्रवण कुकरेजा जी (संचालक – कुकरेजा इंफ्रास्ट्रचर्स), को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से, सम्मानीय श्री रोहित अग्रवाल जी (संचालक-रोहित आयरन एन्ड स्टील (I) प्राय. लि.) को विदर्भ रत्न पुरस्कार से, श्री सुरेश शर्मा (मैनेंजिग डायरेक्टर-श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन लिमिटेड), श्री किशोर सेठ (संचालक – बटुकभाई ज्वेलर्स), श्री मोहन अग्रवाल जी (संचालक-राधिका इंटरप्राईजेस) को “जीवन गौरव पुरस्कार” से, श्री संदेश अग्रवाल जी (संचालक- आर. संदेश ग्रुप), श्री राघव मेघे (संचालक – राघव इंफ्रास्ट्रक्चर्स), श्री निर्भय संचेती जी (संचालक-संचेती ग्रुप), श्री वेदांत अग्रवाल जी (संचालक-ए वी इंटरप्राइजेस) को “युवा उद्यमी पुरस्कार” से, श्रीमती राखी अग्रवाल जी (संचालक- डेफोडिल इंग्रेवर्स (इंडिया) प्रा.लि.) को “महिला उद्यमी पुरस्कार” एवं विशेष श्रेणी पुरस्कार के तहत श्री राजेश्वर नागले जी को “बेस्ट IT सर्विस पुरस्कार” से सम्मानित किया जायेगा।
चेंबर के अध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर व सचिव सीए हेमंत सारडा ने संयुक्त रूप से चेंबर के सभी सदस्यों, चेंबर से संलग्न व्यापार संगठनों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधी, तथा विदर्भ के प्रशासकीय एवं राजनीतिक महानुभावों, से आगामी रविवार, 15 नवंबर 2026 को शाम 6.30 बजे से होटल रेडिसन ब्लु, वर्धा रोड, नागपुर में उपस्थित होकर चेंबर के दीपावली स्नेह मिलन व सत्कार समारोह का आनंद लेने का विशेष आग्रह किया है।

श्रीकांत शहारे
Author: श्रीकांत शहारे

पत्रकार

Leave a Comment

Read More